Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Coal India OFS Open: महारत्न कंपनी में बड़ा ऑफर! सरकार बेच रही है अपना हिस्सा, निवेशकों के लिए खुल गया 10% सस्ते शेयर खरीदने का सुनहरा मौका?

Coal India OFS Open: महारत्न कंपनी में बड़ा ऑफर! सरकार बेच रही है अपना हिस्सा, निवेशकों के लिए खुल गया 10% सस्ते शेयर खरीदने का सुनहरा मौका?

IBC24 3 days ago

ई दिल्ली: Coal India OFS Open: सरकार ने महारत्न कंपनी Coal India में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) की घोषणा की है। इसके लिए 412 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है।

कल मंगलवार को कंपनी का शेयर 458.15 रुपये पर बंद हुआ था। यानी निवेशकों को करीब 10% डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। आज बुधवार को बाजार खुलते ही शेयर करीब 6% गिरकर 428.40 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।

2% तक हिस्सेदारी बेचने की योजना

सरकार इस OFS के जरिए Coal India में अधिकतम 2% हिस्सेदारी बेच सकती है। शुरुआती चरण में 6.16 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे जो लगभग 1% हिस्सेदारी के बराबर है। अगर मांग ज्यादा रहती है तो सरकार के पास अतिरिक्त 6.16 करोड़ शेयर बेचने का विकल्प भी होगा। जिससे कुल ऑफर 12.32 करोड़ शेयर यानी 2% इक्विटी तक पहुंच सकता है। इस बिक्री से सरकार को 5000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की उम्मीद है।

निवेशकों के लिए अलग-अलग दिन तय

ऑफर फॉर सेल की प्रक्रिया दो हिस्सों में होगी। 27 मई को यह नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए 29 मई को मौका मिलेगा। 28 मई को बाजार बंद रहेगा क्योंकि इस दिन बकरीद की छुट्टी है। कंपनी में अभी भी सरकार की हिस्सेदारी 63% से ज्यादा बनी हुई है जो इसे एक महत्वपूर्ण सरकारी कंपनी बनाती है। हाल ही में बाजार में 16 लाख शेयरों की ब्लॉक डील भी देखी गई है।

Coal India Ltd – शेयर अपडेट (27 मई 2026)

पैरामीटरविवरण
स्टॉक प्राइस₹ 450.75
बदलाव−₹7.40 (−1.62%)
ओपन₹ 429.00
हाई₹ 452.85
लो₹ 428.40
मार्केट कैप₹2.78 LCr
P/E रेशियो8.93
52-वीक हाई₹ 491.25
52-वीक लो₹ 368.65
डिविडेंड
क्वार्टरली डिविडेंड

लंबी अवधि में मजबूत रिटर्न

Coal India के शेयर ने लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर करीब 200% बढ़ चुके हैं। 2021 में यह शेयर 146.85 रुपये पर था जो अब 428.40 रुपये तक पहुंच गया है। पिछले 6 महीनों में भी इसमें लगभग 14% की तेजी देखी गई है। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 491.25 रुपये और न्यूनतम स्तर 368.65 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपये है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24