Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
FIR Against Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों पर इस राज्य में FIR, आईटी एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई तो लगे ये गंभीर आरोप, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे हैरान

FIR Against Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों पर इस राज्य में FIR, आईटी एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई तो लगे ये गंभीर आरोप, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे हैरान

IBC24 1 month ago

रायपुर।FIR Against Chhattisgarh Police आईटी एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी को पकड़ने असम गई छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ कथित बदसलूकी और रिश्वत मांगने के आरोप सामने आने के बाद गुवाहाटी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

FIR Against Chhattisgarh Police जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस की टीम आईटी एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में असम पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई में कथित अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। गुवाहाटी पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम में शामिल छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उससे रिश्वत लेने की कोशिश की गई।

वहीं, पूरे घटनाक्रम के बाद रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गुवाहाटी पुलिस के संपर्क में हैं और मामले को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं। इस घटनाक्रम ने अंतरराज्यीय पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया और आचरण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24