भोपाल:Mohan Cabinet Ke Aaj Ke Faisle मध्यप्रदेश में आज मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए हैं।
बैठक के बाद अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल फैसलों की जानकारी दे रहे हैं।
किसानों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन किया है। किसानों को भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने का फैसला लिया है। मोहन सरकार के इस फैसले के बाद ग्रामीणों क्षेत्रों के किसानों को अब चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
इसके अलावा इस बैठक में उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के लिए 157 करोड़ रु की मंजूर दी। 35 गांव के 10 हजार 800 हेक्टर जमीन में सिंचाई होगी।

