Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP BJP Leader Sex Video: कैफे चलाने वाली लड़की के साथ सेक्स करते दिखे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

MP BJP Leader Sex Video: कैफे चलाने वाली लड़की के साथ सेक्स करते दिखे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

IBC24 1 month ago

ऊगंजःBJP Leader Sex Video Viralमध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कपड़े उतारते हुए और एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है।

पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है। IBC24 भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

BJP Leader Sex Video Viral सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज है कि यह वीडियो हनुमना के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा से जुड़ा हुआ है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब वीडियो में दिख रही लड़की अपनी इंस्टा आईडी से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट शेयर किया था। इसमें उसने फनी बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवती पहले मऊगंज में एक कैफे संचालित करती थी, जहां कई लोग चाय-कॉफी और फास्ट फूड के लिए आते-जाते थे। इसी दौरान नेता और युवती के बीच परिचय हुआ, जो बाद में विवाद का कारण बन गया।

आधिकारिक बयान का इंतजार

गौरतलब है कि विनोद मिश्रा का नाम इससे पहले भी एक जमीनी विवाद के दौरान सामने आया था, जब वे मऊगंज हाईवे पर धरने में शामिल हुए थे और उन्हें क्षेत्रीय विधायक का करीबी माना जाता है। फिलहाल इस पूरे मामले में न तो पुलिस और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। वहीं, संबंधित नेता की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की सच्चाई और अन्य पहलुओं का खुलासा अब जांच के बाद ही हो सकेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24