Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Nibe Ltd Defense Stocks Hike: जिसने लगाया दांव वो हो गया मालामाल! सूर्यास्त्र रॉकेट टेस्ट के बाद इस शेयर ने 3 दिनों में निवेशकों की कर दी चांदी

Nibe Ltd Defense Stocks Hike: जिसने लगाया दांव वो हो गया मालामाल! सूर्यास्त्र रॉकेट टेस्ट के बाद इस शेयर ने 3 दिनों में निवेशकों की कर दी चांदी

IBC24 5 days ago

ई दिल्ली: Nibe Ltd Defense Stocks Hike: पुणे की डिफेंस उपकरण और कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी Nibe Ltd के शेयर में आज शुक्रवार को शानदार तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में कंपनी का स्टॉक 13 प्रतिशत से अधिक उछल गया।

दरअसल, कंपनी ने हाल ही में अपने ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। जिसके बाद निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ा है। इस खबर के आते ही बाजार में शेयर की खरीदारी तेज हो गई और स्टॉक लगातार मजबूत प्रदर्शन करता दिखा।

तीन कारोबारी सत्रों में 27% तक उछाल

Nibe का शेयर शुक्रवार को 1318.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान करीब 13.92 प्रतिशत उछलकर 1470 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर करीब 27 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। कंपनी ने 20 मई को जानकारी दी थी कि उसने ‘एक्सट्रा’ और ‘प्रिडेटर हॉक’ सूर्यास्त्र रॉकेटों के सफल फायरिंग टेस्ट पूरे किए हैं। इन परीक्षणों के बाद से निवेशकों के बीच कंपनी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण

कंपनी के अनुसार, इन रॉकेटों का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में 18 और 19 मई को किया गया। परीक्षण के दौरान रॉकेटों ने 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाया। कंपनी ने बताया कि दोनों रॉकेटों ने सभी तय लक्ष्यों को बेहद सटीकता से हासिल किया। परीक्षण में केवल 1.5 मीटर और 2 मीटर का CEP यानी सर्कुलर एरर प्रोबेबल दर्ज किया गया। CEP किसी मिसाइल या रॉकेट की सटीकता मापने का महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है।

Nibe Ltd – शेयर अपडेट (22 मई 2026)

मापदंड (Parameter)विवरण (Value)
शेयर कीमत (Price)₹ 1,443.70
आज का बदलाव+₹153.30 (+11.88%)
ओपन (Open)₹ 1,318.90
हाई (High)₹ 1,470.00
लो (Low)₹ 1,305.20
मार्केट कैप (Mkt Cap)₹2.16K Cr
P/E रेशियोउपलब्ध नहीं
52-वीक हाई₹ 2,001.00
52-वीक लो₹ 809.60
डिविडेंड यील्ड0.09%
तिमाही डिविडेंड (Qtrly Div Amt)0.314

दुनिया के सबसे सटीक रॉकेट सिस्टम में शामिल

‘सूर्यास्त्र’ को दुनिया के सबसे सटीक लंबी दूरी के रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम में से एक माना जा रहा है। 300 किलोमीटर की दूरी तक 2 मीटर से कम की गलती के साथ निशाना साधने की क्षमता इसे खास बनाती है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भारतीय सेना को दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों पर कम नुकसान में सटीक हमला करने में मदद करेगी। यह सिस्टम तेजी से प्रतिक्रिया देने और लंबी दूरी तक प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम बताया जा रहा है।

भारतीय सेना से मिला बड़ा ऑर्डर

इससे पहले जनवरी महीने में Nibe को भारतीय सेना से आपातकालीन खरीद के तहत बड़ा ऑर्डर मिला था। कंपनी को ‘सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर’ और उससे जुड़े रॉकेट सप्लाई करने का काम सौंपा गया था। सूर्यास्त्र को भारत का पहला स्वदेशी, यूनिवर्सल और मल्टी-कैलिबर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम बताया जा रहा है। इसे दुश्मन के इलाके में गहराई तक सटीक हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम पारंपरिक तोपखाने और भारी मिसाइल सिस्टम के बीच की जरूरत को पूरा करेगा।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24