NTPC Recruitment 2026: देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी NTPC Limited ने युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर लाया है। कंपनी न असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 250 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार NTPC की वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। बिना आवश्यक योग्यता के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना NTPC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और अन्य श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिससे अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 55,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य लाभ भी कंपनी की नीति के अनुसार दिए जा सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- अभ्यर्थी सबसे पहले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं।
- फिर Assistant Executive Recruitment 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
- उसके बाद आवेदन में मांगे गए सभी जानकारी भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
:
- Garena Free Fire Max Codes 28 April 2026: खिलाड़ियों के लिए सुनहरा ऑफर! आपकी स्किल्स को इनाम में बदलने का मौका, तुरंत रिडीम करें और फायदा उठाएं
- 5 New District Name: प्रदेश की जनता के हित में बड़ा फैसला, 5 नए जिले बनाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जानिए किन क्षेत्रों का किया गया चयन
- Bhopal Traffic Diversion Today : घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! राजधानी में आज इन रूट्स पर रहेगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन, CM की मौजूदगी में इस वजह से निकलेगा जुलूस

