Dailyhunt
Prateek Yadav Death Reason: किस वजह से हुआ प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Prateek Yadav Death Reason: किस वजह से हुआ प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

IBC24 6 days ago

Prateek Yadav Death Reason:लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की नेता पर उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया है। प्रतीक यादव की मौत के बाद से ही हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि, प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई।

वहीं अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है। दरअसल, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में प्रतीक यादव निधन की वजह साफ बताई गई है।

प्रतीक यादव के निधन की वजह आई सामने

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया।(Prateek Yadav Death Reason)इसके बाद उन्हें लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई। विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

Prateek Yadav Death Reason: पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक बंद हो गई, जिससे मौत हुई. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा, शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की थीं।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बुधवार सुबह 38 वर्षीय प्रतीक यादव का निधन हो गया। प्रतीक सपा संस्थापक रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई थे। सुबह 5 बजे के करीब उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (Prateek Yadav Death Reason) सिविल अस्पताल के निदेशक जीसी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक को जब लाया गया तभी उनका निधन हो गया था।

Prateek Yadav Death Reason: प्रतीक के निधन की सूचना के कुछ देर बाद ही सपा चीफ अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मॉर्चरी हाउस पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वह बहुत अच्छा था। मैंने प्रतीक से पहले भी कहा था कि अपनी सेहत का ख्याल रखें।

इन्हे भी पढ़ें:-

Dhami Cabinet Meeting News: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आएगी नई पॉलिसी, किसानों को मिलेगा इस चीज का प्रशिक्षण, धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Ladali Behna Yojana 36th Installment: लाड़ली बहनों को फिर मिला तोहफा, इस जिले से सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर की योजना की 36वीं किस्त, कहा-नारी शक्ति के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24