Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Suzlon Energy Share Price: 12% की ताबड़तोड़ रैली में उड़ गया यह एनर्जी स्टॉक, क्या अभी भी बाकी है असली कमाई का मौका!

Suzlon Energy Share Price: 12% की ताबड़तोड़ रैली में उड़ गया यह एनर्जी स्टॉक, क्या अभी भी बाकी है असली कमाई का मौका!

IBC24 1 month ago

ई दिल्ली: Suzlon Energy Share Price: मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट और बिकवाली देखने को मिली थी, जिससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर हुआ। लेकिन अप्रैल में बाजार ने मजबूती के साथ वापसी की है और बुल्स फिर से हावी होते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, बीच-बीच में उतार-चढ़ाव भी बना हुआ है।

रिन्यूएबल सेक्टर में बढ़ती दिलचस्पी

इसी बाजार माहौल के बीच रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का शेयर Suzlon Energy Ltd निवेशकों का ध्यान खींच रहा है। कंपनी के शेयरों में हाल ही में अच्छी हलचल देखी गई है। मार्च में जहां इसमें करीब 7% की गिरावट आई थी, वहीं अप्रैल में अब तक यह लगभग 12% की तेजी दिखा चुका है। इसी कारण यह स्टॉक लगातार चर्चा में बना हुआ है।

लंबी अवधि में शानदार रिटर्न

सुजलॉन एनर्जी ने पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में इस स्टॉक ने करीब 846% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 3 वर्षों में यह लगभग 443% बढ़ा है। हालांकि, 2026 में अब तक इसमें करीब 16% की गिरावट भी दर्ज की गई है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप लगभग 62,100 करोड़ रुपये है और इसका P/E रेशियो करीब 19.27 पर है।

Suzlon Energy Ltd – Stock Summary (10 Apr 2026)

MetricValue
Current Price₹ 45.30
Change+₹1.07 (2.42%)
Open₹ 44.48
High₹ 45.37
Low₹ 44.38
Market Cap₹62.10K Cr
P/E Ratio19.27
52-Week High₹ 74.30
52-Week Low₹ 38.19
Dividend-
Quarterly Div.-

वित्तीय प्रदर्शन में सुधार

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है। दिसंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% बढ़कर 445 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू 42% बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज फर्म JM Financial का अनुमान है कि आने वाली तिमाही में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रह सकता है। जहां राजस्व EBITDA और मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बाजार की रिकवरी के बीच कंपनी के मजबूत नतीजे इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24