Dailyhunt
West Bengal Assembly Election Date: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इतने चरणों में डाले जाएंगे वोट, जानिए कब आएगा परिणाम

West Bengal Assembly Election Date: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इतने चरणों में डाले जाएंगे वोट, जानिए कब आएगा परिणाम

IBC24 2 weeks ago

ई दिल्लीःWest Bengal Assembly Election Date: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। रविवार को आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि पश्चिम बंगाल में 2 चरण में चुनाव होंगे।

23 अप्रैल और 29 अप्रैल को बंगाल में चुनाव होगा। वहीं मतगणना 4 मई को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले फेज का नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके लिए 6 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 9 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जाने की अनुमति होगी। पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं दूसरे फेज के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 9 अप्रैल तक नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। दूसरे फेज के लिए नामांकन वापसी 13 अप्रैल तक की जा सकती है। इसके अलावा 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। वहीं 4 मई 2026 को चुनावी मतगणना होगी, इसके साथ ही 6 मई 2026 को राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री

West Bengal Assembly Election Date: बता दें कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी।14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। इससे पहले जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं।

CEC ने कुछ दिन पहले किया था बंगाल का दौरा

कुछ समय पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग के उच्च स्तरीय दल ने हाल ही में कोलकाता का दौरा किया था। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जमीनी हकीकत को परखना था। दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ। सुखबीर सिंह संधू और डॉ। विनीत जोशी भी मौजूद रहे। आयोग की इस ‘फुल बेंच’ ने राज्य के तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की। इस बैठक में चुनावी कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान को लेकर दलों के सुझावों और चिंताओं पर विस्तार से बात हुई।

इन्हे भी पढ़ें:-

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24