Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
DC VS KKR में आज कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

DC VS KKR में आज कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

जनता TV 2 weeks ago

DC vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी.

तो वहीं दूसरी ओर केकेआर सीजन की चौथी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. तो आइए दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.

DC VS KKR: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इसमें 15 मैच दिल्ली ने जीते हैं, जबकि 19 मैचों में केकेआर ने बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 272 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 97 रहा है.

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39 मैच जीते हैं. जबकि 53 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच टाई रहे हैं. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. दिल्ली का विनिंग प्रतिशत 43.61% है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैदान पर 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, 6 मैचों में हार का सामना किया है. एक मैच बेनतीजा रहा है. केकेआर का विनिंग प्रतशत 46.15 का रहा है.

DC VS KKR: पिच रिपोर्ट

DC VS KKR मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी साबित हो सकती है, जहां बड़े शॉट्स और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है. ऐसे में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रह सकती है.

DC VS KKR: वेदर रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला दिल्ली में खेला जाने वाला है. शुक्रवार को दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है, क्योंकि फॉरकास्ट के मुताबिक बारिश की संभावना न के बराबर है. तापमान 43 से 24 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 39% रहने की उम्मीद है.

DC VS KKR: संभावित प्लेइंग-11

DC: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Janta TV