Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चलती ट्रेन के नीचे जाने से बचा रेल यात्री

चलती ट्रेन के नीचे जाने से बचा रेल यात्री

अकोला रेलवे स्टेशन की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारितअकोला/दि.13 - चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक 63 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे जाने की स्थिति में पहुंच गए.

अकोला रेलवे स्टेशन पर हुए इस खौफनाक घटनाक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला सहायक उपनिरीक्षक सोनल इंगले तत्काल मदद के लिए दौड़ीं. उनकी तत्परता और सूझबूझ से बुजुर्ग यात्री की जान बच गई.
यह घटना नवजीवन एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश के दौरान हुई. यात्री का संतुलन बिगड़ते ही स्थिति गंभीर हो गई. ड्यूटी पर तैनात सोनल इंगले ने बिना देर किए हस्तक्षेप किया और यात्री को सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. इसमें महिला अधिकारी की सतर्कता और साहस की चर्चा हो रही है. कठिन परिस्थिति में समय पर मदद पहुंचाकर सोनल इंगले ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. उनकी इस तत्परता की सराहना की जा रही है.
अकोला स्टेशन की इस घटना ने एक बार फिर रेलवे परिसरों में सतर्कता की अहमियत को रेखांकित किया है. चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. इसलिए यात्रियों से अपेक्षा है कि वे ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mandal News