Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
किस डर से Dilip Kumar ने अपना Name बदला था?

किस डर से Dilip Kumar ने अपना Name बदला था?

Dilip Kumar Real Name Yusuf Khan: दिलीप कुमार साहब का जब भी जिक्र छिड़ता है, तो उनके जीवन की अनगिनत कहानियां सामने आ जाती हैं. वो कहते हैं ना कि बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी.

सब जानते हैं कि दुनिया उन्हें दिलीप कुमार के नाम से पूजती है, लेकिन उनके करीबी आज भी उन्हें युसुफ खान कहकर ही याद करते हैं. सवाल यह है कि भला ऐसा क्या हुआ था कि एक सीधे-सादे नौजवान को अपना असली नाम छुपाकर एक नया नाम अपनाना पड़ गया? इस राज़ पर से खुद दिलीप साहब ने सत्तर के दशक में बीबीसी के उस मशहूर प्रोग्राम 'नई जिंदगी नया जीवन' में पर्दा उठाया था.(Why Dilip Kumar Changed His Name)

'दोस्त आज भी मुझे युसुफ कहते हैं'—दिलीप कुमार का दिल छू लेने वाला जवाब

उस इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट ने उनसे पूछा कि वे अपने किस नाम से पुकारे जाने पर ज्यादा सहज महसूस करते हैं, तो दिलीप साहब के चेहरे पर वही जानी पहचानी खास मुस्कान तैर गई थी . वे बहुत सादगी से बोले कि "जो मेरे बरसों पुराने दोस्त यार हैं, वे तो आज भी मुझे युसुफ ही कहते हैं. पर दुनिया के लिए मैं दिलीप कुमार बन चुका हूँ. तो आपको जो नाम ज़ुबान पर आसानी से चढ़े, आप उसी से मुझे पुकार लीजिए."(Dilip Kumar BBC Interview)

जब बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और नाम बदलने की असली वजह कुरेदी गई, तो दिलीप साहब थोड़ा झेंपते हुए हँसे थे और बोले, "अगर बिल्कुल सच बताऊँ, तो मैंने यह नया नाम सिर्फ और सिर्फ अपने वालिद की हार्दिक शुभकामनाएं पिटाई के डर से रख लिया था."(Nayi Zindagi Naya Jeevan Dilip Kumar)

दिलीप कुमार ने सुनाया पिता और पृथ्वीराज कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया था कि उनके वालिद यानी पिता जी को सिनेमा की दुनिया से सख्त नफरत थी. इत्तेफाक से उनके पिता के बहुत पक्के दोस्त थे लाला बशेश्वरनाथ कपूर, जिनके बेटे पृथ्वीराज कपूर उस ज़माने में थिएटर्स और फिल्मों में नाम कमा रहे थे.

दिलीप साहब के वालिद जब भी अपने दोस्त से मिलते, तो अक्सर उलाहना देते हुए कहते थे कि "देखो भाई, तुम्हारा इतना पढ़ा-लिखा और हैंडसम बेटा क्या काम करने लगा है, सीधे नौटंकी और फिल्मों में चला गया!"

अब ऐसे सख्त मिजाजी पिता के रहते जब युसुफ खान यानी दिलीप साहब ने चोरी-छिपे अभिनय की दुनिया में कदम रखने की सोची, तो मारे घबराहट के उनका बुरा हाल था. उनके वालिद बहुत गर्म स्वभाव के पठान थे. दिलीप साहब को हर पल यही खौफ सताता रहता था कि अगर अब्बा को ज़रा भी भनक लग गई कि उनका अपना बेटा भी उसी सिनेमाई दुनिया का हिस्सा बन गया है जिसे लेकर वे अपने दोस्त को टोका करते थे, तो वे बहुत आग-बबूला होंगे और शायद अच्छी-खासी धुनाई भी कर देंगे.

दिलीप कुमार के नाम बदलने के पीछे छिपी है देविका रानी की दिलचस्प सलाह

दिलीप साहब ने अपनी आत्मकथा 'द सब्सटेंस एंड द शैडो' में इस किस्से का दिलचस्प पहलू बताया . जब वे बॉम्बे टॉकीज पहुँचे, तो उस दौर की मशहूर अदाकारा और मालकिन देविका रानी ने उनसे कहा कि पर्दे पर कदम रखने के लिए एक नया स्क्रीन-नेम होना जरूरी है. उन्होंने ही नया नाम रखने की सलाह दी थी.

जब नाम बदलने का दौर शुरू हुआ, तो उनके सामने दो-तीन विकल्प रखे गए—जैसे वासुदेव या दिलीप कुमार. दिलीप साहब ने उस वक्त मेकर्स से बस एक ही गुजारिश की कि "आप नाम जो भी चाहे रख लें, बस पोस्टर पर मेरा असली नाम युसुफ खान मत छापिएगा." मंशा बस यही थी कि घर तक यह खबर तुरंत न पहुँचे और वे पिता के गुस्से से बचे रहें.

दो-तीन महीने का वक्त यूँ ही बीत गया और दिलीप साहब को खबर तक नहीं हुई कि उनका क्या नाम तय किया गया है. फिर एक दिन जब वे रास्ते से गुजर रहे थे और एक अखबार के इश्तहार पर उनकी नजर पड़ी, तो उसमें 'दिलीप कुमार' लिखा हुआ था. तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि उनके लिए यह नाम चुना जा चुका है.

'ज्वार भाटा' से शुरू हुआ सफर, 'मुगल-ए-आजम' तक छाए रहे दिलीप कुमार

साल 1944 में आई फिल्म 'ज्वार भाटा' से उन्होंने दिलीप कुमार के रूप में अपनी यात्रा शुरू की. हालांकि शुरुआत की एकाध फिल्मों में उन्हें पहचान नहीं मिली, लेकिन 1947 में आई 'जुगनू' ने ऐसा धमाका किया कि रातों-रात वे सफलता के नए शिखर पर पहुँच गए. इसके बाद तो 'अंदाज़', 'देवदास' और 'मुगल-ए-आजम' जैसी फिल्मों से उन्होंने भारतीय सिनेमा का इतिहास ही बदलकर रख दिया.

वक्त गुजरता गया और सात जुलाई 2021 को सिनेमा जगत का यह आफ़ताब इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए .

सायरा जी का कहना था कि "जिंदगी की सबसे हसीन बात यही है कि यह इंसान के जाने के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं होती. सायरा जी कहती हैं कि बीता हुआ वक्त भले छूट जाए, पर मन में बसी यादें कभी धोखा नहीं देतीं. जब हम किसी को इतने प्यार से अपने सीने में बसाकर रखते हैं, तो सच मानिए वह इंसान कभी हमसे बिछड़ता ही नहीं है."

FAQs

1. दिलीप कुमार का असली नाम क्या था? (What was Dilip Kumar's real name?)

उत्तर: दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था. उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग उन्हें आज भी युसुफ नाम से याद करते हैं.

2. दिलीप कुमार ने अपना नाम क्यों बदला था? (Why did Dilip Kumar change his name?)

उत्तर: दिलीप कुमार ने फिल्मों में आने के समय अपना नाम बदला था. उनके पिता सिनेमा की दुनिया को पसंद नहीं करते थे, इसलिए उन्हें डर था कि अगर उन्हें बेटे के अभिनेता बनने की खबर मिलेगी तो वे नाराज़ होंगे. इसी वजह से उन्होंने नया स्क्रीन नाम अपनाया.

3. दिलीप कुमार नाम रखने की सलाह किसने दी थी? (Who suggested the name Dilip Kumar?)

उत्तर: दिलीप कुमार को नया स्क्रीन नाम रखने की सलाह मशहूर अभिनेत्री और बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी ने दी थी. उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए एक नया नाम रखने को कहा था.

4. दिलीप कुमार की पहली फिल्म कौन सी थी? (What was Dilip Kumar's first film?)

उत्तर: दिलीप कुमार ने साल 1944 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ज्वार भाटा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें शुरुआती फिल्मों से ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन बाद में वे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए.

5. दिलीप कुमार को भारतीय सिनेमा का दिग्गज अभिनेता क्यों माना जाता है? (Why is Dilip Kumar considered a legendary actor of Indian cinema?)

उत्तर: दिलीप कुमार ने 'अंदाज़', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम' जैसी यादगार फिल्मों में शानदार अभिनय किया और अपनी अदाकारी से भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल कायम की. उनकी अभिनय शैली और भावनात्मक प्रस्तुति ने कई पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित किया.

:

'Ramayan' के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल, सीता और कैकेयी के पहनावे पर डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

असम में बाढ़ से जूझ रहे परिवारों के लिए मसीहा बने Randeep Hooda, खुद पहुंचकर बांटा किचन का सामान

Sunny Deol के 'पाकिस्तान मेरी मौसी है' बयान पर मचा विवाद, यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Tags : Dilip Kumar | 99TH BIRTH ANNIVERSARY OF DILIP KUMAR | about DILIP KUMAR | actor dilip kumar | Actor Raaj Kumar पर Meena Kumari क्या Dilip Kumar भी उन पर हावी न हो सके | Actor Raaj Kumar पर Meena Kumari क्या Dilip Kumar भी उन पर हावी न हो सके | Raaj Kumar untold Story | article dilip kumar | Aslam Khan Passes Away Due to COVID19 Dilip Kumar Brother Aslam Khan Passes Away Due to COVID19

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri