Dailyhunt
Shah Rukh Khan की इस फिल्म को देखकर रो पड़े थे Aamir Khan, कहा-'मुझे रोमांस बहुत पसंद है'

Shah Rukh Khan की इस फिल्म को देखकर रो पड़े थे Aamir Khan, कहा-'मुझे रोमांस बहुत पसंद है'

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में 90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों के प्रति अपने लगाव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने याद किया कि 'कुछ कुछ होता है'(Kuch Kuch Hota Hai) जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) मुख्य भूमिका में थे, उसे देखकर वे काफी भावुक हो गए थे.

आमिर ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म अपनी उस समय की पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) के साथ देखी थी और फिल्म ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए.

Ek Din: Aamir Khan ने शेयर किया अपनी लाइफ के टर्निंग पॉइंट का किस्सा, कहा- 'इसमें बस एक दिन लगता है'

आमिर खान ने 90 के दशक की फिल्मों को लेकर कही ये बात

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कहा, से पूछा गया कि क्या वह उस दशक की फिल्मों को मिस करते हैं, तो उन्होंने कहा कि 90 के दशक में रोमांटिक फिल्मों की अच्छी-खासी मौजूदगी थी, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे एक्टर्स ने उस समय कई यादगार लव स्टोरीज़ दी थीं. एक्टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि 90 के दशक में, जहां तक मुझे याद है, ज़्यादा रोमांटिक फ़िल्में बनती थीं. जैसे शाहरुख खान की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे. बहुत बढ़िया म्यूज़िक. सलमान खान के पास भी थे. मैंने असल में कम रोमांटिक फिल्में की हैं. 90 के दशक में बहुत रोमांस था और मुझे लगता है कि यह फ़िल्म एक दिन एक प्योर, जादुई पुराने ज़माने की रोमांटिक फ़िल्म है जो बहुत समय बाद आ रही है'.

Ahaan Panday के आइडल हैं Shah Rukh Khan, कहा- 'उनके जैसा कोई नहीं है'

शाहरुख इस फिल्म ने आमिर खान को कर दिया था इमोशनल

अपनी बात को जारी रखते हुए आमिर खान ने आगे कहा, 'मुझे रोमांस बहुत पसंद है. मुझे रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं. मैं रोमांटिक फ़िल्में देखते हुए बहुत रोता हूँ. मुझे शाहरुख खान की फिल्म याद है जो करण जौहर की पहली फ़िल्म थी, कुछ कुछ होता है. मैं और रीना इसे राज कमल थिएटर में देख रहे थे. मैं वैसे भी बहुत रोता हूं. यह बहुत इमोशनल फ़िल्म थी, और मैं बहुत रोया. बदकिस्मती से रीना ने ज़ॉरी के काम वाले दुपट्टे वाली ड्रेस पहनी हुई थी. मैंने अपने आंसू पोंछने के लिए उसके दुपट्टे का इस्तेमाल किया और मेरा चेहरा खरोंच गया".

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म एक दिन जल्द ही रिलीज होने वाली हैं जिसमें Sai Pallavi और Junaid Khan मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.सुनील पांडे द्वारा डायरेक्टेड और स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा द्वारा लिखी गई, यह रोमांटिक ड्रामा थाई फिल्म वन डे का रीमेक बताई जा रही है. आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है. फिल्म का म्यूज़िक राम संपत ने दिया है और लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं. एक दिन में आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे ब्रेक के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा क्रिएटिव पार्टनरशिप में से एक को फिर से ज़िंदा कर रहा है. साथ में, उन्होंने दर्शकों को कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम, और जाने तू... या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दी हैं.

Bhooth Bangla Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Akshay Kumar की फिल्म 'भूत बंगला'

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. आमिर खान कौन हैं? (Who is Aamir Khan?)

Aamir Khan बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जाना जाता है.

2. किस फिल्म को देखकर आमिर खान रो पड़े थे? (Which Shah Rukh Khan film made Aamir Khan emotional?)

आमिर खान ने बताया कि Kuch Kuch Hota Hai देखते समय वे भावुक हो गए थे.

3. इस फिल्म में कौन-कौन थे? (Who starred in Kuch Kuch Hota Hai?)

इस फिल्म में Shah Rukh Khan, Kajol और Rani Mukerji मुख्य भूमिकाओं में थे.

4. यह फिल्म कब रिलीज हुई थी? (When was the film released?)

कुछ कुछ होता है साल 1998 में रिलीज हुई थी और यह सुपरहिट साबित हुई.

5. आमिर खान क्यों रो पड़े थे? (Why did Aamir Khan cry while watching the film?)

आमिर के अनुसार, फिल्म की इमोशनल कहानी और शानदार एक्टिंग ने उन्हें काफी प्रभावित किया.

Tags : shah rukh khan movie | Ek Din Trailer | Ek Din Teaser | Ek Din movie 2026 | Junaid Khan Ek Din film | Sai Pallavi Ek Din film | Aaamir khan new film

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri