Pre-Wedding Shoot Culture: मॉर्डन लाइफ में होने वाली शादियों में कई ऐसी रस्में होने लगी हैं, जो ट्रेडिशनल रिवाजों से अलग हैं। ज्यादातर ये इंस्टाग्रामेबल और फोटोजेनिक है। प्री-वेडिंग शूट भी होने वाले जोड़े की प्रेम कहानी को संजोने का एक पर्सनलाइज्ड तरीका है।
जिसे आप जीवन में कभी भी देखेंगे, तो उस खास पल में पहुंच जाएंगे।
हर कोई इसे ट्रेंडी, यूनिक, एस्थेटिक, मिनिमल और मेमोरेबल बनाना चाहता है। इसके लिए लोकेशन, आउटफिट और समय सब कुछ मायने रखता है। जैसे आप इसे बीच, प्राचीन किला, नदी के किनारे, गार्डन, स्टुडियो या किसी मंदिर में भी करा सकते है।
बीच वेडिंग शूट
बीच फोटोशूट बेहद रोमांटिक और फिल्मी फीलिंग देती है, लेकिन इसके लिए समय महत्वपूर्ण है। गोल्डन आवर यानी सनराइज या सनसेट का समय इसके लिए बेहतर होगा। समंदर की सरसराहट में आप हाथों में हाथ डालकर, नंगे पांव बीच पर चलते हुए कई रोमांटिक पोज दे सकते है। इसके लिए अगर आप वेस्टर्न थीम चाहती हैं, तो ब्राइड टू बी फ्लोइ ड्रेस और ग्रूम टू बी कैजुअल वेयर पहन सकते हैं। अगर आप इसे ट्रेडिशनल लुक देना चाहती है, तो कॉटन साड़ी और तुर्ता पजामा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

बीच प्री वेडिंग शूट
हाईटेक रूफ टॉप
शहर के रूफ टॉप पर मोनोक्रोमैटिक लुक में फोटोशूट एक अलग अनुभव देगा। हाई-राइज बिल्डिंग्स और लाइट्स इसमें एस्थेटिक ऐड करेंगी। इसके लिए क्लासी गाउन और फॉर्मल वेयर परफेक्ट रहेगा। इसे ओल्ड बॉलीवुड थीम पर भी शूट किया जा सकता है। इसमें भी गोल्डन आवर का टच दिया जा सकता है। इसके अलावा, अर्बन स्काइलाइन, हवाएं, सिटी लाइट्स बैकड्रॉप, रोमांटिक फोरहेड किस, सॉफ्ट किस व डांस स्पिन आपके फोटो में नया रोमांच जोड़ सकती है।

रूफटॉप प्री वेडिंग फोटोशूट (सौं पिंटरेस्ट)
नेचर लवर
अगर आप दोनों अपनी कहानी में फ्रेशनेस और लाइफ जोड़ना चाहते हैं, तो प्रकृति से बेहतर कोई विकल्प नहीं। जंगल, पहाड़, झरने, पक्षी, खुला आकाश, नेचुरल लाइट के साथ किसी भी पोज में आपकी तस्वीर आकर्षक आएगी। इसके लिए कैजुअल वेयर बेस्ट रहेगा या फिर आप एक्सपेरिमेंट पसंद करती हैं, तो कई एक्सेसरीज ऐड कर इसे फॉरेस्ट थीम दिया जा सकता है। ओल्ड स्कूल स्टाइल में हैट, कैप, स्कार्फ, वाइड बेल्ट ऐड करके इसे रस्टिक लुक दिया जा सकता है।
प्राचीन मंदिर
अगर आप धार्मिक कपल है, तो मंदिर ये बेहतर कोई जगह नहीं। मंदिर का चुनाव फोटोशूट के लिए करना अपने आप में आपको एक आध्यात्मिक फील देगा। अगरबत्ती की खुशबू, फूलों की महक और दियों की रोशनी से माहौल परफेक्ट हो जाएगा। इसके लिए ऐसे मंदिर का चुनाव सही होगा, जो प्राचीन हो और फोटोशूट की अनुमति हो। इसके लिए ट्रेडिशनल वेयर में अनलिमिटेड ऑप्शन मौजूद है। सिल्क साड़ी से लेकर लहंगा तक। इसके लिए रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमरल्ड ग्रीन कलर बेस्ट होंगे। आपकी शूट में मंदिर का आर्किटेक्ट एक धार्मिक महत्व ऐड करेगा।

प्री वेडिंग शूट मंदिर (सौ. पिंटरेस्ट)
ऐतिहासिक इमारत
इतिहास की इमारतों को भी आप अपनी लव स्टोरी का हिस्सा बना सकते हैं। ये इमारत रीगल और रॉयल टच देंगी और बिना किसी खास एफर्ट के सॉफ्ट पोज के साथ आपकी तस्वीरें कमाल की लगेंगी। हिस्टॉरिकल शूट के लिए आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों हो सकते है। इसमें एंटीक ज्वेलरी, ब्रास आइटम, विंटेज मिरर या हेरिटेज फर्नीचर भी प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

हवामहल प्री वेडिंग फोटो शूट (सौ. पिंटरेस्ट)

