26 January Nibandh for Students: गणतंत्र दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं है बल्कि यह उस दिन का सम्मान करने के लिए भी है जब भारत में संविधान लागू हुआ था। इसी दिन भारत लोकतांत्रिक देश बना था।
अगर आप 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है।
Essay on Republic Day 2026: देश में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 1950 में 26 जनवरी का ही वो दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से यह सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। इस दिन बहादुर सैनिकों को सम्मानित किया जाता है और नई दिल्ली में एक भव्य परेड होती है। स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स इस दिन देशभक्ति कार्यक्रम और भाषण-निबंध प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आपके लिए आसान शब्दों में गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखने के बारे में बताया जा रहा है।गणतंत्र दिवस पर निबंध 100 शब्दों में

स्टूडेंट्स रिपब्लिक डे पर निबंध लिखने की शुरुआत इस तरह कर सकते हैं…गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जाता है। यह 1950 की याद दिलाता है जब इस दिन भारत के संविधान ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली थी और भारत एक गणतंत्र बन गया था। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। भव्य परेड में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और विभिन्न भारतीय राज्यों की भागीदारी के साथ देश की ताकत और संस्कृति को दिखाया जाता है। हर बार गणतंत्र दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के विचारों को दर्शाता है जिनका उल्लेख संविधान में है। (सांकेतिक तस्वीर, PC-x.com/YASMinistry)
26 जनवरी पर निबंध 500 शब्दों में (प्रस्तावना)

26 जनवरी 1950 का दिन भारत के संविधान को लागू करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने की याद दिलाता है। तब से हर साल देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। मुख्य समारोह नई दिल्ली में होता है, जहां भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति शामिल होते हैं। (फोटो क्रेडिट- x.com/narendramodi/)
गणतंत्र दिवस का इतिहास

1947 में जब भारत आजाद हुआ था तो देश चलाने के लिए संविधान की जरूरत थी। डॉ. बी.आर. आंबेडकर (भारतीय संविधान का जनक) ने ड्राफ्टिंग कमेटी के साथ मिलकर संविधान तैयार किया था। यह 26 नवंबर 1949 को बन गया था लेकिन लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था। तब से यह दिन हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। (फोटो क्रेडिट- x.com/narendramodi)
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है कि क्योंकि 1950 में इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। उसी दिन भारत एक गणतंत्र देश बना था। यह दिन हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। यह हमें एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम करने और दूसरों को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित करता है। (फोटो क्रेडिट-x.com/rashtrapatibhvn)
गणतंत्र दिवस का महत्व क्या है?

गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह भारत की उपलब्धियों, विरासत और विविधता में एकता का प्रदर्शन करते हैं। इस दिन बहादुर सैनिकों और नागरिकों को दिए जाने वाले सम्मान (जिन्हें वीरता पुरस्कार कहा जाता है) देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को इस दिन का महत्व सिखाने के लिए भाषण-निबंध और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। बच्चे उत्साह से भाग लेते हैं। लोकतंत्र, समानता और न्याय के महत्व पर अपने विचार रखते हैं। (फोटो क्रेडिट- x.com/narendramodi)
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कैसे मनाते हैं?

गणतंत्र दिवस समारोह सिर्फ नई दिल्ली में ही नहीं बल्कि हर राज्य और शहरों में आयोजित किए जाते हैं। लोग राष्ट्रीय गीत गाते हैं और देश के लिए योगदान देने वालों को याद करते हैं। गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में होती है। यहां शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां हर उम्र के लोगों को इस दिन का महत्व समझने और दूसरों को जागरूक करने में मदद करती हैं। (फोटो क्रेडिट- x.com/rashtrapatibhvn)
गणतंत्र दिवस पर क्या समझते हैं?

26 जनवरी का दिन हमें भारत के संविधान का सम्मान करना और देश के कानूनों का पालन करना सिखाता है। यह दिवस युवाओं को समाज में सकारात्मक योगदान देने, न्याय समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन हर नागरिक देश की प्रगति और अखंडता के प्रति एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने के लिए है। (फोटो क्रेडिट- rashtraparv.mod.gov.in)
निष्कर्ष

छात्रों के लिए यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय छुट्टी नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक भावना और एकता का उत्सव है। यह दिन हर नागरिक को देश के विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करना और संविधान के अधिकारों की रक्षा करना के लिए जागरूक करना है। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय को गर्व और देशभक्ति से भर देता है और लोकतांत्रिक भारत के सपने का सम्मान करता है। (फोटो क्रेडिट-x.com/PMOIndia)

