सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि बालेन शाह ने नेपाल में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक तस्वीर को शेयर कर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार एसपीजी का कमांडो है।
इस सप्ताह जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहा। वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय आरएसएस को दिया है।
धारदार हथियार से एक दुकान पर हमला करते दो व्यक्तियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में उपद्रव कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं को सीआरपीएफ जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह एक अन्य वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि एक बन्दर ने घर की बालकनी से लटके एक बच्चे की जान बचाई। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे गलत साबित हुए।

क्या बालेन शाह ने नेपाल में मुस्लिमों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया जाने लगा कि बालेन शाह ने नेपाल में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार एसपीजी कमांडो है?
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार एसपीजी कमांडो है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय आरएसएस को दिया?
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय आरएसएस को दिया है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।

क्या सीआरपीएफ ने उपद्रव कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच उपद्रव कर रहे टीएमसी कार्यकर्ताओं को सीआरपीएफ जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या घर की बालकनी से लटके बच्चे की बन्दर ने बचाई जान?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि घर की बालकनी से लटके एक बच्चे की बन्दर ने जान बचाई। हमारी जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। रिपोर्ट यहां पढ़ें।
