Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

अटलांटा पर मिली जीत अद्भुत थी : नेमार

लिस्बन। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद क्लब के स्टार फुटबॉलर नेमार ने कहा कि अटलांटा पर जीत अद्भुत थी और वह अपनी टीम की जीत पर बहुत खुश हैं।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट ने नेमार के हवाले से कहा,"यह अद्भुत था! यह एक बेहतरीन रात थी। मैं टीम के प्रदर्शन के लिए बहुत खुश हूं।

इस मुकाबले में हम अंत तक लड़े और जीत हासिल की। हर कोई बधाई का पात्र है। मेरे पास स्कोर करने के दो मौके थे लेकिन मैं सफल नहीं हो सका।"

उन्होंने कहा, '' लेकिन दूसरे हाफ में मैंने दो गोल करने में मदद की जिससे मैं वास्तव में खुश और प्रसन्न हूं। मुझे उम्मीद है कि यह जीत हमारी टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएगी जिससे हम इस प्रतियोगिता को जीत सकते हैं।''

पीएसजी ने गुरुवार को यहां चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में इतालवी पक्ष अटलांटा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के खास बात यह थी कि पीएसजी 90 मिनट 1-0 से पीछे रहने के बावजूद अतिरिक्त समय में 2 गोल कर विजेता बनी।

इस मैच में अटलांटा को 26वें मिनट में मारियो पसालिक ने गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद पीएसजी के मारक्विनहोस ने 90 वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके तीन मिनट बाद एरिक मैक्सिम चौप-मोटिंग ने शानदार गोल कर टीम को जीत दिलाई।

पीएसजी ने 1995 के बाद पहली बार यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। सेमीफाइनल में, पीएसजी की टीम 19 अगस्त को एटलेटिको मैड्रिड या आरबी लीपज़िग का सामना करेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin