Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गाजियाबाद: महापौर सुनीता दयाल ने शहर में 2.85 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

गाजियाबाद: महापौर सुनीता दयाल ने शहर में 2.85 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

र्मियों के मौसम में पानी की उपलब्धता और शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

महापौर ने वार्ड-23 कैलाशनगर और वार्ड-79 इंदिरापुरम सहित कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स, और पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

मुख्य विकास कार्यों में शामिल हैं:

  • कैलाशनगर में गांधी चौक से गोयल के मकान तक RCC नाली निर्माण (लागत: 5.66 लाख)
  • ट्रांसफार्मर से राकेश के मकान तक सड़क और नाली निर्माण (लागत: 10.42 लाख)
  • सादिक पुलिया से ट्रांसफार्मर तक सड़क व RCC नाली निर्माण (लागत: 12.55 लाख)
  • कैलाखेडा क्षेत्र में सड़क और RCC नाला निर्माण (लागत: 16.73 लाख)
  • श्रीराम भवन सिंह से कालूराम तक सड़क इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण (लागत: 1 लाख)
  • इंदिरापुरम न्याय खण्ड में 4 व 6 ईंच पेयजल लाइन बिछाने का कार्य (लागत: 1.10 करोड़)
  • पुराना विजय नगर सब्जी मंडी में RCC नाला निर्माण (लागत: 24 लाख)

शिलान्यास अवसर पर महापौर ने पूजा-अर्चना कर और बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से जनता की पेयजल आपूर्ति, जलभराव और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा, "हर क्षेत्र और हर वर्ग को सुविधा देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। विजय नगर से इंदिरापुरम तक लगातार विकास कार्य जारी हैं। जनता से अनुरोध है कि कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान रखें और किसी समस्या की सूचना तुरंत दें।"

इन कार्यों से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है और शहर की बुनियादी संरचना और जीवन स्तर में सुधार होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin