गाजियाबाद। शहर में लगातार विकास कार्यों को लेकर महापौर सुनीता दयाल चर्चाओं में रहती है शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य किया जा रहा है और ऐसे ही आज महापौर सुनीता दयाल ने शहर के कविनगर ज़ोन,सिटी ज़ोन,मोहन नगर ज़ोन,वसुंधरा ज़ोन में लगभग 7 करोड़ की लागत के 14 विकास कार्यो का शिलान्यास किया है जिसमें पार्को के सौंदर्यीकरण, सड़को व नालो के कार्य हैं।
महापौर सुनीता दयाल द्वारा बताया गया कि आज अधिकतम कार्य 11 पार्को के सौंदर्यीकरण के है जिसमे पार्को में फूटपाथ, बाउंड्रीवॉल व रेड स्टोन,रंगाई पुताई,घास लगाने का कार्य व अन्य कार्य सम्लित है और 3 कार्य सड़क व नालियों के है जिसमे उपरोक्त स्थान की आंतरिक व मुख्य सड़क बनाई जाएंगी, जिसको लेकर लगातार स्थानीय पार्षद व लोग शिकायत व डिमांड कर रहे थे और यह सब कार्य 15वें वित्त आयोग की निधि से कराए जा रहे है। महापौर सुनीता दयाल ने यह भी कहा कि मैं नारियां फोड़कर कार्य को शुरू तो करा रही हूँ लेकिन आप सभी यह मानिए की ये कार्य हमारे योगी जी और हमारे मंत्री सुनील शर्मा जी,संसद जी व विधायक जी कर रहे हैं जिसका धन्यवाद आपको उनके चुनाव में भारी मतों से जीताकर करना है।
शहर के अधिकतम वार्डो में पार्को के कार्य दिए गए हैं जिससे वार्डो की सुंदरता भी बढ़ेगी और शहर के प्रदूषण पर भी वॉर करने का भी प्रयास किया जा रहा है और यह जिम्मेदारी हमारे शहरवासियों की भी है कि वह कार्य की गुणवत्ता के साथ साथ पार्को व पेड़ पौधों का भ ध्यान रखे, कोई पेड़ मर न पाए।
शिलान्यास किये गए कार्यो का विवरण:
1. वार्ड 87 ज्ञान खण्ड 4 मकान न 39 के सामने वाले पार्क का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 10 लाख है।
2. वार्ड 87 इंदिरापुरम ईस्टर्न हाईट के पार्क का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 7 लाख है।
3. वार्ड 81 नितिखंड द्वितीय मकान न 376 के सामने पार्क का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 24 लाख है।
4. वार्ड 76 मैक्स हॉस्पिटल के पीछे वैशाली 1 में सार्थक एनक्लेव की आंतरिक सड़के व वैशाली 2 ए ली विभिन्न सड़को का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 33 लाख है
5. वार्ड 77 वैशाली महागुन सोसाइटी 477 के पास पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 25 लाख है
6. वार्ड 54 वसुंधरा सेक्टर 5 मोहन मिकिन मेन रोड अग्रवाल स्वीट से 5/242 व 5/101 तक व ऑलिव कॉउंट त नाला व सड़क का निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 41 लाख है
7. वार्ड 85 लाजपत नगर एफ ब्लॉक स्थित बड़े पार्क का सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 12 लाख है।
8. वार्ड 86 राजेन्द्र नगर में डी एल एफ होस्टल से अग्रवाल स्वीट्स तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 75 लाख है।
9. वार्ड 37 शालीमार गार्डन मेन में गोरी शंकर पार्क का सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 18 लाख है
10. वार्ड 37 विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में शिक्षा देवी पार्क का सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 19 लाख है।
11. वार्ड 39 नेहरू नगर तृतीय एफ ब्लॉक 156 के सामने वाले पार्क का सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 10 लाख है।
12. वार्ड 62 गोविंदपुरम में जी व एच ब्लॉक में ग्रीन बेल्ट के सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 33 लाख है।
13. वार्ड 62 गोविंदपुरम सी ब्लॉक की ग्रीन बैल्ट के सौंदर्यीकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 35 लाख है
14. वार्ड 56 चिरंजीव विहार में साईं उपवन पार्क का सौन्दर्यकरण का कार्य जिसकी लागत लगभग 35 लाख है।।

