Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुजफ्फरनगर में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम: शिव चौक मंदिर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला फूड व्लॉगर अनस गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम: शिव चौक मंदिर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला फूड व्लॉगर अनस गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक क्षेत्र में एक मीट दुकान के प्रचार से जुड़े वीडियो में कथित रूप से धार्मिक स्थल को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक फूड व्लॉगर द्वारा फूड रिव्यू के दौरान शिव चौक स्थित मंदिर के दृश्य को कथित तौर पर आपत्तिजनक संदर्भ में प्रदर्शित किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी युवक अनस पुत्र सरफराज निवासी लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर है, जो यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फूड व्लॉगिंग का काम करता है। बताया गया कि उसने एक नॉनवेज रेस्टोरेंट के फूड रिव्यू के दौरान यह वीडियो तैयार किया था, जिसमें धार्मिक स्थल को अनुचित तरीके से शामिल किया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश और धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद थाना खालापार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से पहले सावधानी बरतें, ताकि सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin