Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुजफ्फरनगर में व्यापारी संरक्षण संस्थान की बैठक, व्यापारियों की एकता पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर में व्यापारी संरक्षण संस्थान की बैठक, व्यापारियों की एकता पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में अग्रवाल धर्मशाला आबू पूरा में व्यापारी संरक्षण संस्थान रजिस्टर्ड की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर मंडल अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष संजय मित्तल एवं जिला महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में संगठन की एकता और मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश महामंत्री मोहन तायल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है, इसलिए किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी भ्रष्ट या मनमाने तरीके से कार्य करने वाले अधिकारी अथवा कर्मचारी व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं तो संगठन उनके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष कपिल मित्तल, अमित बंटी किनोनी, जिला अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला महामंत्री प्रवीण जैन, शिवकुमार त्यागी, जयदीप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मुरली गगनेजा, संदीप गर्ग मोरना, नितिन गर्ग निशु, रोहित जैन, दीपक गोयल (युवा जिला अध्यक्ष), शिल्पी राज वत्स, श्रवण मित्तल, मनोज पांचाल, नरेश नंदन, विनोद वर्मा सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin