Dailyhunt
मुजफ्फरनगर: मीरापुर के शिक्षा सदन स्कूल का दबदबा,सीबीएसई 10वीं में सभी छात्र सफल, तिथि और सलोनी ने किया टॉप

मुजफ्फरनगर: मीरापुर के शिक्षा सदन स्कूल का दबदबा,सीबीएसई 10वीं में सभी छात्र सफल, तिथि और सलोनी ने किया टॉप

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे विद्यालय परिसर और अभिभावकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

घोषित परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। तिथि शर्मा और सलोनी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर आदित्य चौधरी और इशिता प्रजापति रहे, जिन्होंने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। शौर्य पाराशर ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर मेधावियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

इन मेधावियों ने भी बढ़ाया मान
विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हादिया 90%, हम्माद 89.4%, पलक 87.5%,
अक्षित चौधरी 85.8%, मौ० अफ्फान 84.6%, लक्ष्य अग्रवाल 83.6%, वृन्दा 81.6% और सृष्टि 81.4% शामिल हैं।

फूल-मालाओं से स्वागत कर बढ़ाया उत्साह
शानदार सफलता के बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, निदेशक राजेश कुमार शर्मा, और प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। कॉर्डिनेटर दीप्ति व्यास एवं कृति शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का साझा प्रतिफल है। हम भविष्य में भी शिक्षा की इसी गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin