मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह सेवादल (रजि.) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री शरद शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पटका पहनाकर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से चौ. नरेश अरोरा, राकेश ढींगरा, विकास कुमार अरोरा "शेरी", सरदार दिवप्रीत सिंह "हन्नी", राजेश अरोरा "बब्बल", जोगेन्द्र ग्रोवर, घनश्याम ढींगरा, नितेश बख्शी "सोनू", संजय मलिक, हितेश आनंद, गौरव ढींगरा, तरुण कक्कड़, पंकज अपवेज़ा, अमित तरीका, विवेक चुग, मुकुल दुआ, पं. मनसुख शर्मा, मुल्ख राज तागरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

