Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुझे खुद पर भरोसा थाः तेवतिया

मुझे खुद पर भरोसा थाः तेवतिया

शारजाह, -किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले रॉजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने कहा है कि उन्हें खुद पर विश्वास था।

तेवतिया रविवार को हुए इस मुकाबले में टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ के आउट होने के बाद रॉबिन उथप्पा से पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन उनकी शुरुआत धीमी रही और उन्होंने 19 गेंदों में सिर्फ आठ ही रन बनाए थे। लेकिन अंत में तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़े और पंजाब के मुंह से जीत छीन ली।

बाएं हाथ के बल्लेबाज तेवतिया ने कहा, "यह 20 सबसे खराब गेंदें थी जो मैंने खेली। मैं नेट्स पर काफी अच्छे से खेल रहा था तो मुझे खुद पर भरोसा था।

मैंने शुरुआत में अच्छा खेल नहीं दिखाया। मैंने डग-आउट में देखा वहां सभी लोग काफी उत्सुक थे क्योंकि उन्हें पता था कि मैं लंबे शॉट खेल सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि मुझे खुद पर विश्वास रखना चाहिए। यह सिर्फ एक छक्का लगने की बात थी इसके बाद मैं खेलता गया। एक ओवर में पांच छक्के जड़ना शानदार था। कोच ने मुझे लेग स्पिनर्स की गेंद पर छक्का मारने भेजा था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। मैंने अन्य गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin