लखनऊ -समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को दिशाहीन और सत्य से परे बताते हुये कहा कि इसमें राज्य के विकास का कोई रोडमैप नही दिखायी देता है।,
श्री यादव ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि विधानमण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष राज्यपाल महोदया ने जो अभिभाषण दिया है वह पूर्णतया दिशाहीन और सत्य से परे है। प्रदेश के विकास का इसमें कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है। विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार अपनी एक भी योजना तीन साल में लागू नहीं कर सकी है। सपा सरकार के कामों पर ही अपना नाम लगाना उसका एक मात्र विकास कार्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय-अपराध बढ़े है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा की शुरूआत हुई थी उसका नम्बर बदलकर 112 करना ही भाजपा सरकार की टोटल उपलब्धि है। महिलाओं के विरूद्ध अपराधों पर नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन थी, उसे भी भाजपा सरकार ने निष्क्रिय बना दिया है।

