सहारनपुर। पुलिस ने अपहरण के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बीती 19 अप्रैल को पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज वांछित आरोपी फिरोज निवासी सराय हिसामुद्दीन को कमेला कॉलोनी स्थित पशु पैठ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

