Dailyhunt
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

हारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्कर का चालान काटकर जेल भेज दिया है।थाना गंगोह प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान ग्राम बाढ़ी माजरा से पहले निर्माणधीन पुल के नीचे रास्ते से एक नशा तस्कर मोनिश पुत्र जाहिद निवासी ग्राम बाढी माजरा थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर ली। पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin