Dailyhunt
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अधिकारी बदले, जौनपुर, देवरिया और मुरादाबाद समेत कई जिलों में नए डीएम नियुक्त

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 जिलों के डीएम समेत 38 आईएएस अधिकारी बदले, जौनपुर, देवरिया और मुरादाबाद समेत कई जिलों में नए डीएम नियुक्त

खनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 38 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

इसके साथ ही 5 जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले गए हैं।

चर्चा में रही रिंकू सिंह राही की पोस्टिंग तबादलों की इस सूची में सबसे चर्चित नाम 2021 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का है। पिछले दिनों बिना काम के वेतन लेने और फील्ड पोस्टिंग न मिलने से नाराज होकर इस्तीफा देने और फिर उसे वापस लेने वाले रिंकू सिंह राही को अब जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पिछले 9 महीनों से राजस्व परिषद से संबद्ध थे और कोई महत्वपूर्ण कार्य न मिलने को लेकर सुर्खियों में रहे थे।

विवादों और सख्ती के बीच तबादले

  • जौनपुर: जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को हटाकर विशेष सचिव (समाज कल्याण) बनाया गया है। गौरतलब है कि अप्रैल में एक सड़क हादसे के मामले में समय पर कार्रवाई न करने पर कोर्ट ने उनका आधा वेतन रोकने का आदेश दिया था, जिसे लेकर विभाग में काफी चर्चा रही थी। अब उनकी जगह सैमुअल पाल एन जौनपुर के नए डीएम होंगे।

  • फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन को हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया है। उन पर टूंडला की एक महिला तहसीलदार ने रिश्वत में आईफोन और आईवॉच लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

  • मुरादाबाद और संभल: संभल में अवैध कब्जे हटवाने और तीर्थों की खोज के लिए चर्चित रहे डॉ. राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को संभल की कमान सौंपी गई है।

इस फेरबदल में मधुसूदन हुल्गी को देवरिया, आनंद वर्धन को मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल को महाराजगंज और अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। शासन का यह कदम आगामी विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में देखा जा रहा है। पूरी सूची देखे -

अधिकारी का नामवर्तमान तैनाती / पदनवीन तैनाती / जिला
1मधुसूदन हुल्गीविशेष सचिव, मुख्यमंत्रीडीएम, देवरिया
2सैमुअल पाल एनएमडी, केस्कोडीएम, जौनपुर
3आनंद वर्धनउपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरणडीएम, मऊ
4गौरव सिंह सोगरवालनगर आयुक्त, गोरखपुरडीएम, महाराजगंज
5संतोष कुमार शर्माडीएम, महाराजगंजडीएम, फिरोजाबाद
6डॉ. राजेंद्र पेंसियाडीएम, संभलडीएम, मुरादाबाद
7अंकित खंडेलवालनगर आयुक्त, आगराडीएम, संभल
8अभिषेक पांडेयअपर भूमि व्यवस्था आयुक्तडीएम, प्रतापगढ़
9अनुज सिंहडीएम, मुरादाबादविशेष सचिव, मुख्यमंत्री
10शिव सहाय अवस्थीडीएम, प्रतापगढ़सीईओ, यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
11दिव्या मित्तलडीएम, देवरियाविशेष सचिव, राजस्व विभाग
12डॉ. दिनेश चंद्रडीएम, जौनपुरविशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग
13प्रवीण मिश्राडीएम, मऊविशेष सचिव, समाज कल्याण
14रमेश रंजनडीएम, फिरोजाबादअपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद
15नेहा जैनविशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्सएमडी, केस्को (KESCO)
16समीरविशेष सचिव, वित्तविशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
17डॉ. अल्का वर्मानिदेशक (प्रशासन), चिकित्सा स्वास्थ्यविशेष सचिव, वित्त
18चंद्र शेखरप्रतीक्षारतविशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संस्थान
19अवनीश सक्सेनासचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोगविशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
20हरिकेश चौरसियाविशेष सचिव, आयुषसचिव, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
21मदन सिंह गर्ब्यालउपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरणविशेष सचिव, आयुष
22अभिनव गोयलसीडीओ, गाजियाबादउपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
23अजय जैनसीडीओ, लखनऊनगर आयुक्त, गोरखपुर
24अंकुर कौशिकसीईओ, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरणउपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
25सी इंदुमतीविशेष सचिव, चीनी उद्योगनिदेशक, महिला कल्याण
26वंदना वर्मानिदेशक, महिला कल्याणविशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास
27निधि बंसलप्रतीक्षारतनिदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
28राजेंद्र सिंह द्वितीयविशेष सचिव, समाज कल्याणसदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज
29प्रेम प्रकाशविशेष सचिव, राजस्वसदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज
30जुहेर बिन सगीरविशेष सचिव, सामान्य प्रशासनविशेष सचिव, एनआरआई विभाग
31प्रफुल्ल कुमार शर्मासंयुक्त मजिस्ट्रेट, रायबरेलीसीडीओ, लखनऊ
32कुमार सौरभसंयुक्त मजिस्ट्रेट, जौनपुरसीडीओ, गाजियाबाद
33नेहा ब्याडवालसंयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौनसीडीओ, हरदोई
34आलोक प्रसादसंयुक्त मजिस्ट्रेट, बहराइचसीडीओ, गाजीपुर
35दयानंद प्रसादअपर मेलाधिकारी, प्रयागराजसीडीओ, गोंडा
36सान्या छाबड़ासीडीओ, हरदोईअपर आयुक्त, राज्य कर कानपुर
37रिंकू सिंह राहीराजस्व परिषद से संबद्धसंयुक्त मजिस्ट्रेट, जालौन
38ऋषि राजसीडीओ, अयोध्याविशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin