Dailyhunt
डेली कॉलेज चुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन फार्म, ये हैं नाम

डेली कॉलेज चुनाव के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन फार्म, ये हैं नाम

News in short

  • डेली कॉलेज चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।
  • फाउंडर मेंबर से 4 और न्यू डोनर से 7 उम्मीदवार मैदान में।
  • 30 अप्रैल और 1 मई नाम वापसी की अंतिम तारीख।
  • 3 मई को अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
  • 21 मई को वोटिंग और उसी दिन रिजल्ट आएगा।

News in detail

डेली कॉलेज चुनाव के लिए दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 11 उम्मीदवारों ने फार्म जमा कर दिए हैं। इसमें टू बी वन और टू बी टू कैटेगरी में चुनाव हो रहे हैं। इसमें टू बी वन का मतलब है कि डेली कॉलेज के फाउंडर मेंबर (ओल्ड डोनर) इसमें करीब 70 सदस्य हैं। वहीं टू बी टू कैटेगरी का मतलब है न्यू डोनर, इसमें करीब 700 मेंबर हैं। फाउंडर मेंबर कैटेगरी से दो सदस्य चुने जाएंगे और न्यू डोनर कैटेगरी से एक सदस्य को चुना जाना है। वोटिंग और रिजल्ट 21 मई को है।

फाउंडर मेंबर में ये 4 हैं उम्मीदवार

फाउंडर मेंबर कैटेगरी में कुल चार नामांकन जमा हुए हैं। इसमें प्रियवत सिंह खिलचीपुर (यह अभी भी बोर्ड मेंबर हैं), देवास से विक्रम सिंह पंवार (जो अभी बोर्ड के प्रेसीडेंट भी हैं), ठाकुर नरेंद्र सिंह बिड़वाल और ठाकुर अनिरुद्ध सिंह दोत्ररिया शामिल है।

न्यू डोनर कैटेगरी में ये 7 उम्मीदवार

इस कैटेगरी में हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया (यह अभी बोर्ड मेंबर हैं) और उनके भाई गुरमीत सिंह भाटिया दोनों ने नामांकन भरा है। वहीं नए संविधान का विरोध कर रहे विरोधी गुट से जयेश पटेल, नीरज देसाई, मानवीर सिंह बैस, संदीप पारिख और राजेश अग्रवाल ने नामांकन फार्म जमा किया है।

नाम वापसी में होंगे फार्म वापस

फाउंडर मेंबर में सामान्य तौर पर दो सदस्य आम सहमति से आते हैं, इसमें चुनाव नहीं होते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रजामंदी से दो सदस्य फार्म वापस ले लेंगे। वहीं न्यू डोनर कैटेगरी में तय है कि मोनू भाटिया या उनके भाई गुरमीत में से एक ही चुनाव लड़ेगा और दूसरा नाम वापस लेगा। वहीं विरोधी गुट के सभी 5 सदस्य एक ही हैं, ऐसे में इसमें से चार सदस्य आपस में बात करके नाम वापस ले लेंगे।

बीते बार संदीप पारीख ने लड़ा था चुनाव

इसके पहले इसमें से संदीप पारीख ने ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन कैटेगरी यानी टू सी से चुनाव लड़ा और जीता था। लेकिन अब नए संविधान में यह कैटेगरी खत्म कर दी गई है। अब ओडीए से प्रेसीडेंट और सचिव को ही बोर्ड में लिया जाएगा। साथ ही एक प्रतिष्ठित छात्र को भी बोर्ड में लिया जाएगा। इस तरह ओडीए से अब तीन सदस्य चयनित होकर बोर्ड में जाएंगे। इसमें निर्वाचन प्रक्रिया खत्म हो गई है।

कौन चुनाव लड़ेगा 3 मई को होगा तय

अब नामांकन फार्म वापसी 30 अप्रैल और 1 मई तक है। इसके बाद फार्म की स्क्रूटनी 2 मई को होगी। फिर 3 मई को आपत्तियां सुनी जाएंगी और इसी दिन मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 4 से 19 मई तक डाक मतपत्र जारी होंगे, जो 20 मई को आना जरूरी है। इसके बाद 21 मई को वोटिंग और रिजल्ट जारी होगा।

चुनाव पर नहीं हुआ स्टे, 15 मई को सुनवाई

उधर डेली कॉलेज ( Daly college ) के पूर्व 13 छात्रों द्वारा लगाई गई याचिका पर बुधवार को थोड़ी देर सुनवाई हुई। इसमें चुनाव पर स्टे की मांग की गई। लेकिन इस याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ लिंक करते हुए बेंच ने कहा कि इन सभी को 15 मई को सुनेंगे। फिलहाल चुनाव पर स्टे नहीं मिला है।

ये खबरें भी पढ़ें...

डेली कॉलेज चुनाव विवाद में 6 ओडीए सदस्य पहुंचे हाईकोर्ट, अभी स्टे नहीं, सुनवाई 13 मई

डेली कॉलेज चुनाव अधिकारी का आदेश- 24 अप्रैल को हो चुका संविधान संशोधन, विरोधी जा रहे हाईकोर्ट

डेली कॉलेज चुनाव पर ओडीए सदस्यों की लगी आपत्तियां, चुनाव अधिकारी 27 अप्रैल को लेंगे फैसला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr