Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
योगी सरकार के 9 साल: 1.75 लाख से अधिक बेटियों को मिली सरकारी नौकरी

योगी सरकार के 9 साल: 1.75 लाख से अधिक बेटियों को मिली सरकारी नौकरी

UP Tak 2 months ago

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक के विमोचन के दौरान उत्तर प्रदेश की आधी आबादी और युवाओं के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों का ब्यौरा साझा किया.

सीएम ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की 1.75 लाख से अधिक बेटियों ने सरकारी सेवा में कदम रखकर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कुल 9 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां हुईं, जिनमें 1.75 लाख से अधिक बेटियों की नियुक्ति की गई है.

इसके अलावा महिला कल्याण के लिए सरकार कई मोर्चों पर काम कर रही है:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार ने 25 हजार रुपये का पैकेज सुनिश्चित किया है.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार 1 लाख रुपये की सहायता दे रही है. अब तक इस योजना के तहत 5 लाख बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है.
मेधावी बेटियों को सौगात: स्नातक और परास्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सरकार जल्द ही स्कूटी उपलब्ध कराएगी.

'आजीविका दीदी' बनकर उद्यमी बनीं 1.10 करोड़ महिलाएं

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं आज 'आजीविका दीदी' के रूप में उद्यमी बनकर कार्य कर रही हैं. इस बार के बजट में 'महिला उद्यमी स्कीम' के लिए अलग से वित्तीय व्यवस्था की गई है, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें.

पेंशन में होगी बड़ी वृद्धि, युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

सीएम योगी ने सामाजिक सुरक्षा और युवा कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. वर्तमान में 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन पेंशन के रूप में सालाना 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. कैबिनेट जल्द ही इस पेंशन राशि में वृद्धि का निर्णय लेने वाली है. प्रदेश के 2 करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट देने का लक्ष्य है, जिनमें से 50 लाख को टैबलेट दिए जा चुके हैं और शेष को जल्द ही वितरित किए जाएंगे. एमएसएमई (MSME) सेक्टर में 3 करोड़ से अधिक और निवेश के माध्यम से 65 लाख से अधिक नौकरियां सृजित की गई हैं. 'सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत 1.30 लाख नए उद्यमी तैयार हुए हैं.

मिशन शक्ति: सुरक्षा और सम्मान का संकल्प

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर 'मिशन शक्ति' अभियान चलाया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर युवा और महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बने.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UP Tak