मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत भी खराब हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं।

