Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
3 Vs 4 Blade Ceiling Fan: 3 या 4 ब्लेड वाला पंखा? आपके कमरे में कौन सा देगा तगड़ी हवा, क्रॉम्‍प्‍टन से मिली पूरी जानकारी

3 Vs 4 Blade Ceiling Fan: 3 या 4 ब्लेड वाला पंखा? आपके कमरे में कौन सा देगा तगड़ी हवा, क्रॉम्‍प्‍टन से मिली पूरी जानकारी

3 Blade Vs 4 Blade Ceiling Fan: तीन या 4 ब्लेड वाला पंखा सिर्फ डिजाइन से ही नहीं बल्कि कई मायनों में अलग होता है। 3 ब्लेड वाला पंखा तेजा हवा देता और कम बिजली की खपत करता है। वहीं, चार ब्लेड वाला सीलिंग फैन संतुलित रहता है और कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाता है।

किस स्थिति के लिए कौन सा पंखा बेहतर है, ये जानने के लिए नीचे पढ़ें।


3 Blade Vs 4 Blade Ceiling Fan: 3 या 4 ब्लेड वाला सीलिंग फैन? अगर आप भी हमेशा इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि घर में 3 ब्लेड वाला या 4 ब्लेड वाला सीमिंग फैन होना चाहिए तो यह आर्टिकल पढ़ें। इसमें इन दोनों के बीच का अंतर बताया गया है। दोनों में से एक ऑप्शन सिलेक्ट करना इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकता क्या है तेज या संतुलित हवा। आमतौर पर घरों में 3 और 4 ब्लैड वाले पंखे देखे जाते हैं। तीन ब्लेड वाला पंखा कम बिजली लेता और तेज हवा देता है। वहीं, 4 ब्लेड वाला पंखा कमरे के हर कोने में बराबर हवा देता है और कम शोर करता है।तेज हवा देता है 3 ब्लैड वाला फैन .

crompton की रिपोर्ट (.Ref) के अनुसार, भारत में ज्यादातर घरों में 3 ब्लेड वाले पंखे लगे होते हैं। इसमें ब्लेड्स की संख्या कम होती है। इस कारण मोटर पर लोड भी कम होगा, जिससे यह ज्यादा तेजी से घूमता है और तेज हवा देता है।


कम बिजली बिल के लिए है बेस्ट

3 ब्लेड वाला फैन हल्का होता है और इसे चलाने के लिए मोटर पर भी ज्यादा लोड नहीं पड़ता है। हल्का होने के कारण इसकी मोटर कम बिजली की खपत करती है। इस वजह से यह 4 ब्लेड की तुलना में किफायती ऑप्शन होता है। छोटे ड्राइंग रूम, बेडरूम और उन जगहों के लिए बेस्ट, जहां तेज हवा की जरूरत हो।


चार ब्लेड वाले पंखा में होता है कम शोर

अगर आप स्टाइल और कम शोर वाला पंखा चाहते हैं तो आपके लिए 4 ब्लेड वाला फैन सबसे सही है। दरअसल, जानकारों का कहना है कि पंखे में ब्लेड जितने ज्यादा होंगे, पंखा उतना ही स्थिर और शांत से बिना शोर के चलेगा। अगर आपको पंखे की 'फर-फर' वाली आवाज से चिढ़ है, तो 4 ब्लेड वाला पंखा बेहतर है।


चारों तरफ फैलाएगा हवा

अगर कमरा बड़ा है औ आपको कमरे के हर कोने में बराबर हवा चाहिए तो 4 ब्लेड वाला पंखा खरीदें। यह पंखा भारी होता है, जिससे मोटर पर लोड ज्यादा होने के कारण बहुत तेज नहीं घूमता और तेजी से हवा नहीं फेंकता है। लेकिन इसके बजाय हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाता है। AC वाले कमरों के लिए ये बेस्ट है।

नोट- ध्यान रखें कि पंखे की हवा सिर्फ ब्लेड्स की संख्या पर निर्भर नहीं करती है। बल्कि उसकी मोटर की RPM यानी घूमने की रफ्तार और ब्लेड्स के एंगल पर भी निर्भर करती है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: navabharat taims