Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक हाथ में डमरू और दूसरे में त्रिशूल, शिव के अवतार में अक्षय कुमार

एक हाथ में डमरू और दूसरे में त्रिशूल, शिव के अवतार में अक्षय कुमार

Akshay kumar:फेमस एक्टर अक्षय कुमार (famous Actor Akshay Kumar) अब साउथ सिनेमा की ओर रुख करने जा रहे हैं। अक्षय कन्नप्पा मूवी से तेलुगु इंडस्ट्री (Telugu Industry)में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

एक्टर ने अपनी मचअवेटेड फिल्म कन्नप्पा (kannappa movie)की पहली झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ही चर्चा हो रही है। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार भगवान शिव (Lord Shiva)के अवतार में नजर आ रहे हैं, उनके एक हाथ में डबरू और दूसरे हाथ में त्रिशूल देखने को मिल रहा है।

अक्षय कुमार ( Akshay Kumar)की आगामी फिल्म कन्नप्पा का एलान पिछले साल किया गया था। फिल्म में अभिनेता की एंट्री से लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था। उनका एक लुक भी सामने आया था, जिसके जरिए अभिनेता ने हिंट दिया था कि वह महादेव की भूमिका निभाएंगे। अब इस पर मुहर भी लग गई है। कन्नप्पा मूवी से अक्षय कुमार का फुल लुक (Full Look)बाहर आ गया है। वह मूवी में महादेव की भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में खिलाड़ी कुमार एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में डमरू लिए हुए नजर आ रहे हैं। भगवान शिव ( Bhagwan shiv)का ये लुक उन पर जच रहा है। अक्षय कुमार ने धांसू पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रखते हुए। इस महाकाव्य कथा को जीवंत करने का गौरव प्राप्त हुआ है। भगवान शिव इस दिव्य यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करें। ओम नमः शिवाय।' मोहन बाबू निर्मित कन्नप्पा में लीड रोल में विष्णु मंचु निभा रहे हैं। भगवान शिव पर आधारित पौराणिक फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल, सरथकुमार, मधु, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल और ब्रह्मनंदन जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कन्नप्पा से पहले अक्षय कुमार की आगामी फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।
पंकज शर्मा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi